Wednesday, July 17, 2019

अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय युवा हिन्दु वाहिनी में आपका स्वागत है।

  

अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी (पंजीकृत) संबंध युवा हिंदू वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड अंडर सोसाइटी एक्ट (पंजीकरण संख्या (162/19)। अंतरराष्ट्रीय युवा हिन्दु वाहिनी की नई सदस्यता प्रारम्भ हो चुकी है,
छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार हेतु सक्षम सनातनी हिन्दू धर्म के युवाओं का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन है, आप अपने क्षेत्र में जिला,ब्लाक स्तर पर दायित्व लेकर हिंदूत्व को मजबूत कर सकते हैं, प्रदेश )जिला स्तर पर दायित्व के लिए तत्काल संपर्क करें -
*पं. खेमेश्वर पुरी गोस्वामी*
*प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रवक्ता*
8120032834 (व्हाटसएप)

संगठन

अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी एक रजिस्टर्ड संगठन है जो कि युवा हिंदू वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड है | यह इसकी स्वायत्त संस्था है|

संगठन की कार्यकारणी के लिए

संगठन के सञ्चालन के लिए कार्य कारिणी समिति का गठन अपने ही सदस्यों के बीच से किया जायेगा । कार्यकारिणी में कुल २० सदस्य होंगे जिनमें –
प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी तय करेंगे, इसी प्रकार सभी जिलों में दायित्व दिया जाएगा:-
प्रदेश में:--
संयोजक :१ (एक)
अध्यक्ष :1 (एक)
उपाध्यक्ष :५(पांच)
महामंत्री : १ (एक)
प्रदेश मंत्री:५(पांच)
महासचिव :१ (एक)
सह सचिव :- ५ (पांच)
मीडिया प्रभारी:२ (दो)
प्रचारक :१ (एक )
कोषाध्यक्ष : १ (एक)
संरक्षक :१ (एक)

जिलों में:--

जिला प्रभारी:१ (एक)- हम तय करेंगे सभी जिलों में कार्यकारिणी तैयार हो जाने के बाद
अध्यक्ष :1 (एक)
उपाध्यक्ष :५(पांच)
महामंत्री : १ (एक)
प्रदेश मंत्री:५(पांच)
महासचिव :१ (एक)
सह सचिव :- ५ (पांच)
मीडिया प्रभारी:२ (दो)
जिला प्रवक्ता : १ (एक)
जिला प्रचारक :१ (एक )
कोषाध्यक्ष : १ (एक)
संरक्षक :१ (एक)

संस्था की सदस्यता तथा सदस्यों की कोटि : २ कोटियाँ होंगीं |
संस्था की सदस्यता : इसमें वे सभी हिन्दू व्यक्ति या महिला सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं जिनकी आयु १८ साल से अधिक तथा संस्था के नियमों एवम उद्देश्यों में आस्था रखते होंगे , वह अध्यक्ष की अनुमति से सदस्यता ग्रहण कर सकता है |
(क) आजीवनसदस्यता :
वह व्यक्ति जो हिन्दू हो तथा संस्था को एक बार में रुपये ११००० / नगद संस्था के हित में देंगे वे संस्था के आजीवन सदस्य होंगें |
(ख) सामान्य सदस्यता :
वह व्यक्ति जो हिन्दू हो तथा संस्था को रु. २५१ / वार्षिकं सदस्यता शुल्क नगद या संस्था द्वारा बनाये गए नियम अनुसार प्रदान करेगा , संस्था का सामान्य सदस्य कहलायेगा |

सदस्यता की समाप्ति :

१. मृत्यु हो जाने पर |
२. पागल या दिवालिया हो जाने पर |
३. संस्था के प्रति हानिकारक / खिलाफ कार्य करने पर |
४. किसी अपराध में न्यायलय दण्डित होने पर |
५. नियमित रूप से निर्धारित शुल्क न देने पर |
६. अविश्वास प्रस्ताव एवं त्याग पत्र पारित होने पर |
७. बिना सुचना दिए हुए लगातार ३ बैठकों में अनुपस्थित रहने पर |

नए सदस्यों की सदस्यता : संस्था के सदस्य बनने के लिए संस्था के समछ प्रार्थना पत्र देने पर सदस्यों की बहुमत स्वीकृति के आधार पर होगी |

संस्था में रिक्त स्थान की पूर्ति : किसीपदाधिकारी / सदस्य की असामयिक मृत्यु होने पर , अविश्वास प्रस्ताव पर , त्यागपत्र देने पर या दिवालिया होने पर खली स्थान की पूर्ति सर्व सम्मति से बहुमत के आधार पर या निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा रिक्ति की पूर्ति की जाएगी |

पदाधिकारियों का कार्यकाल :

संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यकारणी की अवधि ३ साल होगी , हर ३ साल में अध्यक्ष का चुनाव कार्यकारणी के सदस्यों द्वारा किया जायेगा | मनमानी करने की स्थिति में अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को कार्यकारणी द्वारा बहुमत के आधार पर ३ साल के पहले भी हटाया जा सकता है |

संस्था के अंग :

(अ) साधारण सभा |
(ब) कार्यकारिणी समिति |

साधारण सभा :

गठन : संस्था के आजीवन सदस्य एवं सामान्य सदस्य को मिला कर साधारण सभा का गठन होगा |
बैठकें : साधारण सभा की सामान्य बैठक कम से कम तीन (३) माह में एक बार अवश्य होगी तथा विशेष बैठक आवश्यकतानुसार किसी भी समय सदस्यों को निर्वाचित अधिकारी द्वारा सुचना देकर बुलाई जा सकती है |
सूचना अवधि : साधारण सभा की सामान्य बैठक की सूचना १५ दिन पूर्व तथा विशेष बैठक की सूचना ७ दिन पूर्व सदस्यों की दि जाएगी |
गणपूर्ति : साधारण सभा में उपस्थित सदस्यों में से २ / ३ की उपस्थिति गणपूर्ति मणि जाएगी |

                        निवेदक
               पं.खेमेश्वर पुरी गोस्वामी
           प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रवक्ता
    धार्मिक प्रवक्ता-साहित्यकार-ओज कवि
मानस वक्ता-श्रीमद्भागवत-शिव कथा-यज्ञाचार्य
    मुंगेली - छत्तीसगढ़ - भारतवर्ष-४९५३३४

No comments:

Post a Comment

आज़ादी के आईने में छत्तीसगढ़ का सच

आज़ादी के आईने में छत्तीसगढ़ का सच चौपालों पर रोजा रखते, विकास के सपने सारे, कागजों पर जगमगाते, झूठे झूठे चाँद-तारे। आज़ादी के कितने बरसों ब...