Thursday, April 23, 2020

तेरी सूरत पे जब जब हमनें ,,,,,,,,,,,,,,,,!

तेरी सूरत पे जब जब हमनें ,,,,,,,,,,,,,,,,!

तेरी सूरत पे जब जब हमनें मन अपना हारा |
तब तब आगे बढ़ के दिया  तुमनें हमें सहारा |
तेरी सूरत पे जब जब हमनें ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,!

जब तेरा  सम्बल  पाया दूर गया दोष विकार |
अंतस से  निकाला  उजियारा  हटा अंधियार |
याद नहीं तेरी छटा  को हमने कब था निहारा |
तेरी सूरत पे जब जब हमनें ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,!

दृष्टि समाई  है अगम अगोचर छटा में अपार |
निराशा ढली  जब चेतन  में  आया उजियार |
तू तब आया जब  जब हमने तुझको पुकारा |
तेरी सूरत पे जब जब हमने ,,,,,,,,,,,,,,.,

ये सांवली छटा दुनिया में सबसे मस्तानी है |
इसीलिए तो सारी दुनिया तेरी ही दिवानी है |
मेरे पथ जब जब आए कांटे तू ने उसे टारा |
तेरी सूरत पे जब जब हमने ,,,,,,,,,,,,,,,!

तेरे मेरे मध्य  नाम का  अंतर नही रह गया |
इसीलिए दुनिया में मेरा हर काम सध गया |
तेरी है सारी दुनिया  कैसे  कहूं तू है हमारा |
तेरी सूरत पे जब जब हमनें ,,,,,,,,,,,,,,!

                   
             "पं.खेमेश्वर पुरी गोस्वामी"
            धार्मिक प्रवक्ता-ओज कवि
             डिंडोरी-मुंगेली-छत्तीसगढ़
       8120032834/7828657057

No comments:

Post a Comment

naxal hidma

जंगल, ज़मीन, और गुमशुदा 'हीरो' : क्या हिडमा सिर्फ एक नक्सली था,या व्यवस्था का आईना? बीते दिनों जब एक कथित नक्सली कमांडर हिडमा के नाम...