Friday, March 1, 2019

श्री राधा श्री राधा

*यह नाम प्रेम का सार*
*श्रीराधा श्रीराधा*
*चल बाँवरी नाम उच्चार*
*श्रीराधा श्रीराधा*

*कब तक भव सिन्धु डोले*
*तेरी नाव खाए हिचकोले*
*अब पकड़ एक पतवार*
*श्रीराधा श्रीराधा*
*हो भव सिन्धु से पार*
*श्रीराधा श्रीराधा*

*रही जन्म जन्म से निर्धन*
*यह नाम ही है सच्चा धन*
*यही करे अब तेरा उद्धार*
*श्रीराधा श्रीराधा*
*नित बहे प्रेम रस धार*
*श्रीराधा श्रीराधा*

*प्यारी का धाम बरसाना*
*वहाँ कर ले आना जाना*
*यही है सच्चा दरबार*
*श्रीराधा श्रीराधा*
*मुख से कह बारम्बार*
*श्रीराधा श्रीराधा*

*रज थोड़ी सीस चढ़ा ले*
*जिव्हा से नाम तू गा ले*
*राधा नाम की चुनर डार*
*श्रीराधा श्रीराधा*
*यही है सच्चा श्रृंगार*
*श्रीराधा श्रीराधा*

*यह नाम प्रेम का सार*
*श्रीराधा श्रीराधा*
*चल बाँवरी नाम उच्चार*
*श्रीराधा श्रीराधा*

No comments:

Post a Comment

योग का प्रकाश

​योग का प्रकाश ​तन-मन को जो करे स्वस्थ, योग वही वरदान है, सच्ची शांति और खुशी का, यही सही विधान है। बीमारी को दूर भगाए, नई शक्ति का संचार कर...