Wednesday, November 4, 2020

करवा चौथ

चन्द्र अर्ध्य देती देवी,निर्जला है व्रत देवी,
पति के चिरायु हेतु, करवा को कीजिये। 

पूजा के विधान से वो, माता करवा पूजे जो।
सुख शान्ति घरों में हो,दुग्ध अर्ध्य दीजिये।

चलनी में चांद देख, पति मुख देख देख।
जल वो ग्रहण करे ,पति हाथ पीजिये।

भावना जब पूर्ण हो,कामना सम्पूर्ण हो,
करवा चौथ व्रत से,"प्रेम" फल लीजिये।

*आशा क्रिश गोस्वामी*

No comments:

Post a Comment

आज़ादी के आईने में छत्तीसगढ़ का सच

आज़ादी के आईने में छत्तीसगढ़ का सच चौपालों पर रोजा रखते, विकास के सपने सारे, कागजों पर जगमगाते, झूठे झूठे चाँद-तारे। आज़ादी के कितने बरसों ब...