Monday, November 16, 2020

है ज़िन्दगी मेरी , मेरा जाँनिसार है आशा

है ज़िन्दगी मेरी , मेरा जाँनिसार है आशा
यादों में है मेरी दिल मे बरकरार है आशा

हरेक अदा निराली है मोहब्बत में उनकी
हर दिल अजीज है मेरा राजदार है आशा

सुनते है आशिको पे करता रहम है प्रभू
भरता है सब के कासे परवरदिगार है आशा

कह दूँ में कैसे की उनसे मोहब्बत नही है
दिन का सुकूँ मेरे रातों का करार है आशा

बस इक वही जमाने मे मुझे सबसे प्यारा
दिल की खुशी मेरे मेरा गमगुसार है आशा

था उम्र भर जमाने की ठोकरों में ही मैं
हूँ अब तलक सलामत मेरा प्यार है आशा

*❣️आशा क्रिश गोस्वामी❣️*

No comments:

Post a Comment

आज़ादी के आईने में छत्तीसगढ़ का सच

आज़ादी के आईने में छत्तीसगढ़ का सच चौपालों पर रोजा रखते, विकास के सपने सारे, कागजों पर जगमगाते, झूठे झूठे चाँद-तारे। आज़ादी के कितने बरसों ब...